आजम खान के पक्ष में प्रदर्शन का कार्यक्रम अखिलेश यादव ने किया रद्द

Share this post on:

लखनऊ, 09 सितम्बर (हि.स.)। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रामपुर के सांसद आजम खान के पक्ष में सोमवार को होने वाला धरना-प्रदर्शन रद्द कर दिया है। इस बीच रामपुर जिला प्रशासन ने धारा 144 लागू कर दी जिसके कारण से उन्होंने अपना कार्यक्रम दो दिन के लिए टाला है।

अखिलेश यादव ने कहा कि रामपुर में सपा के जिलाध्यक्ष ने जिला प्रशासन से बातचीत कर वहां होने वाले प्रदर्शन के लिए अनुमति मांगी थी। जिलाधिकारी आन्जनेय ने मोहर्रम त्योहार के मद्देनजर धारा 144 लागू होने की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में समाजवादी पार्टी की मौजूदा कार्यकारिणी से बातचीत के बाद उन्होंने अपना कार्यक्रम रद्द किया है। हो सकता है कि वे आने वाले किसी दिन रामपुर जाएं। इसके लिए कार्यकर्ताओं को सूचना दे दी गई है। आजम खान और उनके परिवार को भी इसकी जानकारी दे दी है। 

उन्होंने कहा कि आजम खान के साथ गलत हो रहा है। उनसे विरोधाभाषी व्यवहार हो रहा है। उनके परिवार के लोगों को भी फंसाया जा रहा है। आजम सपा के कद्दावर नेता हैं। उनके उपर 80 मुकदमे कर दिये गये हैं। आजम को भूमाफिया बना दिया गया है और उनको किसी भी समय गिरफ्तार कर सकते हैं। इसका समाजवादी कार्यकर्ता विरोध करेंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Captcha loading...