सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में महिला प्रोफेसर ने की आत्महत्या

Share this post on:

saifai medical university

Prof. Vandana Shukla

इटावा, 24 सितम्बर (हि.स.)। सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में महिला प्रोफेसर वंदना शुक्ला ने मंगलवार को अपने आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

सैफई थाना प्रभारी चन्द्रदेव यादव ने बताया कि मंगलवार सुबह यूनिवर्सिटी से पुलिस को महिला प्रोफेसर के आत्महत्या करने की सूचना मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारकर मामले की जांच की। कमरे से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। 

यूनिवर्सिटी अधिकारियों के मुताबिक, वंदना शुक्ला यूनिवर्सिटी में पीजी द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। वह मूलतः गाजियाबाद जनपद की रहने वाली है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका के आत्महत्या का अभी कोई कारण सामने नहीं आया है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Captcha loading...