अखिल भारतीय खेल प्रतियोगिता में अवध विश्वविद्यालय को मिला कांस्य पदक

Share this post on:

अयोध्या, 04 नवम्बर (हि.स.)। डाॅ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की उपलब्धियों के क्रम में विश्वविद्यालय के छात्र ने सत्र 2019 का पहला अखिल भारतीय विश्वविद्यालय स्तर पर 1500 मीटर फ्री स्टाइल स्वीमिंग में कांस्य पदक जीता। 

विजेता छात्र योगेश्वर प्रसाद ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी फगवाड़ा, पंजाब में 03 नवम्बर, 2019 को यह प्रतियोगिता जीती। अखिल भारतीय विश्वविद्यालय स्तर की इस प्रतियोगिता में देशभर के कई विश्वविद्यालयों ने भाग लिया। योगेश्वर ने यह प्रतियोगिता 17 मिनट 37 सेकेंड में पूरी कर कांस्य पदक अर्जित किया। 

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित ने इस उपलब्धि पर विजेता खिलाड़ी को बधाई दी और कहा कि खेल से मन और शरीर दोनों स्वस्थ्य रहता है। खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। प्रतियोगिताओं में प्रत्येक खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करता है। विश्वविद्यालय में अब खेल प्रतिभाएं राष्ट्रीय स्तर पर निखर रही हैं। यह विश्वविद्यालय परिवार के लिए गौरव का विषय है। विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष प्रो. एमपी सिंह ने भी इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Captcha loading...