महिला थाना प्रभारी ममता पवार का निधन

Share this post on:

प्रयागराज, 29 सितम्बर (हि.स.)। महिला थाने की प्रभारी ममता पवार की शनिवार की रात उपचार के दौरान लखनऊ पीजीआई अस्पताल में मौत हो गई। डाक्टरों ने बीपी बढ़ने के कारण ब्रेन हैम्रेज की आशंका जताई थी। 

मूलरूप से मुजफ्फर नगर निवासी ममता पवार आगरा में अपने परिवार के साथ रहती थी। हालांकि हाल ही में वह आगरा से यहां स्थानान्तरित होकर आई और महिला थाने का प्रभारी बनाया गया था। महिला थाने में ही उनका आवास भी था।

उल्लेखनीय है कि 24 सितम्बर की सुबह थाना परिसर में स्थित कमरे में ममता पवार अचेतावस्था में पाई गई थी। उन्हें उपचार के लिए पहले स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। लेकिन हालत गम्भीर होने की वजह से चिकित्सकों ने उन्हें पीजीआई लखनऊ के लिए भेज दिया। जहां उपचार के दौरान शनिवार की देर रात मौत हो गई। खबर है कि उनके पार्थिव शरीर को विधिक कार्रवाई करने के बाद, आगरा से आए परिजन घर ले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Captcha loading...