मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, गंभीर

Share this post on:

लखनऊ, 23 सितम्बर (हि.स.)। हुसैनगंज थाना क्षेत्र में सोमवार को दिनदहाड़े मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी पर पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने फॉरेंसिक टीम की मदद से घटनास्थल का निरीक्षण किया। परिजनों ने आरोप लगाया कि जमीन के विवाद में चचेरे भाईयों ने वारदात को अंजाम दिया है। 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने बताया कि घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी को चेक किया गया है। इसमें साफ दिख रहा है कि युवक मोटर साइकिल से कही जा रहा है। इसी बीच पीछे से मोटर साइकिल सवार दो युवकों ने युवक को गोली मार दी। उन्होंने कई राऊंड गोलियां चलाई और फरार हो गये। गोली से घायल युवक का नाम शहनवाज है। उसे दो गोली लगी है, पहली गोली पेट और दूसरी गोली सीने में लगी है। इलाज के लिए उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बतायी है। एसएसपी ने बताया कि परिजनों ने आरोप लगाया है कि जमीन के विवाद में शहनवाज को गोली मारी गई है। आरोपितों की तलाश में पुलिस टीम को लगाया गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Captcha loading...