भाजपा नेता सुचित सेठ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

Share this post on:
BJP neta Suchit Seth

लखनऊ, 23 सितम्बर (हि.स.)। चिनहट थाना क्षेत्र में एक महिला से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने शाहजहांपुर के भाजपा नेता सुचित सेठ को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला का बयान दर्ज करते हुए आरोपित सुचित को जेल भेज दिया है। 

चिनहट थाना के प्रभारी निरीक्षक सचिन सिंह ने बताया कि शाहजहांपुर जिले के मूल निवासी सुचित सेठ लखनऊ में ही रहते हैं। बंथरा इलाके की रहने वाली एक महिला जो पति से विवाद के बाद न्याय के लिए भटक रही थी, वह इनके पास आयी और ये उसको न्याय दिलाने के लिए प्रयास करने लगे। 

उन्होंने बताया कि महिला के बयान के अनुसार इसी दौरान सुचित ने उसका फायदा उठाते हए दुष्कर्म किया। जब महिला को समझ में आया कि वह सुचित के जाल में फंस गई है तो इसके बाद उसने सुचित की शिकायत  चिनहट थाने में की। इसके बाद आरोपित पर दुष्कर्म का मुकदमा पंजीकृत हुआ। महिला का मेडिकल कराया गया। इसके बाद सुचित को बीबीडी के सामने एक अपार्टमेंट से गिरफ्तार किया गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Captcha loading...