प्रापर्टी की रंजिश में बदमाशों ने सेवानिवृत्त फौजी को गोली मारी, भर्ती

Share this post on:

लखनऊ, 16 सितम्बर (हि.स.)। मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में बदमाश सेवानिवृत्त फौजी को गोली मारकर फरार हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल सेवानिवृत्त फौजी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। फौजी को चार गोलिया लगी हैं, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।     

मोहनलालगंज के परवर पश्चिम के मेडई खेड़ा में रहने वाला अशोक यादव सेना से सेवानिवृत्त है। सेना से रिटायरी के बाद वह प्रापर्टी का काम करता है। सोमवार को एएसएन पब्लिक कॉलेज के गेट के सामने अशोक यादव अपनी कार में बैठकर किसी का इंतजार कर रहा था। उनके साथ उनका ड्राइवर भी था। 

ड्राइवर के मुताबिक, मोटर साइकल सवार बदमाश आए और फायरिंग शुरु कर दी। चालक अपनी जान बचाने के लिए सीट के नीचे छिप गया है, तो वहीं गोली लगने से अशोक गंभीर घायल हो गये। गोली मारने के बाद बदमाश हवाई फायर करते हुए  भाग गए। घटना के बाद इलाके में हड़कम्प मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुकानदार शेखर अवस्थी की मदद लेकर घायल को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। परिजनों ने प्रापर्टी की रंजिश को लेकर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Captcha loading...