उपनिरीक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Share this post on:

लखनऊ, 05 नवम्बर (हि.स.)। पारा थाना क्षेत्र के बादलखेड़ा में रहने वाले और पुलिस विभाग में उपनिरीक्षक पद पर तैनात ब्रजेश कुमार वर्मा ने मंगलवार की अपराह्न पारिवारिक कलह से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पारा थाना की पुलिस टीम ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए शव को भिजवाया। पारा थाना के उपनिरीक्षक अशोक ने बताया कि उपनिरीक्षक ब्रजेश कुमार वर्मा डायल 112 मुख्यालय में कार्य देख रहे थे। दोपहर में उनकी पत्नी का फोन आया और किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हुई है। इसके बाद वह घर जाने की बात कहकर कार्यालय से निकल गये। इसके कुछ घंटे बाद सूचना मिली कि उपनिरीक्षक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। 

उन्होंने बताया कि मृतक अपने पीछे पत्नी, दो बच्चे छोड़ गये हैं। इस घटना की जानकारी उनके कार्य स्थल मुख्यालय 112 को भी दे दी गयी है। मृतक ने फांसी लगाने के लिए कूदने वाली रस्सी का उपयोग किया। पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Captcha loading...