हिन्दुओं का धर्म परिवर्तन कराने वाले युवक को हिन्दू जागरण मंच ने पुलिस को सौंपा

Share this post on:

लखीमपुर-खीरी, 01 सितम्बर (हि.स.)। ग्रामीणों को रुपयों का लालच देकर ईसाई धर्म में शामिल करने वाले युवक को हिन्दू जागरण मंच ने पुलिस को सौंपा है। 

मामला सदर कोतवाली क्षेत्र की चौकी महेवागंज के ग्राम भानपुर का है। यहां मदन लाल नाम का एक व्यक्ति ग्रामीणों को न सिर्फ हिंदू देवी देवता के खिलाफ अपशब्द कहकर बरगला रहा था बल्कि उन्हें रुपयों का लालच देकर ईसाई धर्म में शामिल कराने का कार्य कर रहा था। जिसे ग्रामीणों ने रविवार को पकड़ लिया और हिंदू जागरण मंच के संरक्षक विनोद गुप्ता के साथ उसे कोतवाली ले आए। 

विनोद गुप्ता ने बताया कि ग्रामीणों ने उन्हें जानकारी दी कि मदनलाल करीब एक वर्ष हिंदुओं का धर्म परिवर्तन करा रहा है। उन्हें धन का लालच देता है तो कभी देवताओं को अपशब्द कहकर उन्हें बरगलाता है, उन्हें जब इस बात का पता चला तो फिर वह गांव पहुंचे और उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर उस युवक को पकड़ा। 

इसके बाद उसके खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इस मामले में सदर कोतवाल फतेह सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। दोषी पाये जाने पर युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Captcha loading...