बिग बॉस में अश्लीलता दिखाने के विरोध में ब्राह्मण सभा ने फूंका सलमान खान का पुतला

Share this post on:
सलमान खान का पुतला फूंकते हुए अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण सभा के लोग

गाजियाबाद, 06 अक्टूबर (हि.स.)। अश्लीलता का प्रदर्शन करने वाले धारावाहिक बिग बॉस पर रोक लगाने के लिए रविवार को अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण सभा ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने धारावाहिक के होस्ट व फ़िल्म अभिनेता सलमान खान का पुराने बस अड्डे पर पुतला फूंका। सलमान के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। 

कार्यकर्ताओं ने धारावाहिक पर रोक लगाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को एक ज्ञापन भी सौंपा है। इसमें प्रदर्शनकारियों का कहना है कि धारावाहिक बिग बॉस में जिस तरह से लगातार अश्लील हरकतों को परोसा जा रहा है। उससे हमारी संस्कृति पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। खासतौर से युवाओं में इसका मैसेज बहुत ही गंदा जा रहा है। इसलिए बिग बॉस पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा देना चाहिए। 

कार्यकर्ताओं की मांग है कि संगठन तब तक विरोध करता रहेगा जब तक कि इस अश्लील धारावाहिक पर प्रतिबंध नहीं लगा दिया जाता। 

प्रदर्शन में विकास, अंकित तरुण भारद्वाज, ऋषभ तिवारी, मनमोहन शर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Captcha loading...