पटाखे न फोड़ने की अपील कर चुकी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, पति और मां के साथ सिगरेट फूंकती दिखी

Share this post on:

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की एक तस्वीर ट्विटर पर वायरल हो रही है जिसमें प्रियंका सिगरेट पीती नजर आ रही हैं। उनके साथ पति निक जोनस और मां मधु चोपड़ा भी सिगरेट पी रही हैं। यह फोटो मियामी की है। सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें काफी ट्रोल कर रहे हैं। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने 18 जुलाई को मियामी में अपना 37वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। शादी के बाद प्रियंका का यह पहला बर्थडे था।

प्रियंका चोपड़ा कई बार लोगों से पटाखे न फोड़ने की अपील कर चुकी हैं। सिगरेट वाली फोटो वायरल होने के बाद ट्विटर पर प्रियंका को ट्रोल किया जा रहा है। एक यूजर लिखा कि अस्थमा सिर्फ दिवाली पर ही होता है। वहीं किसी ने लिखा-दीदी को अस्थमा भी है और सिगरेट भी फूंकना है, ऐसे कैसे चलेगा। कई लोगों ने मीम्स बना कर प्रिंयका को टारगेट शुरू कर दिया है। प्रियंका के बर्थडे पर निक जोनस ने मियामी बीच पर ग्रैंड पार्टी दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Captcha loading...