लखनऊ: छात्र को बंधक बनाकर पीटने वाले दो आरोपित गिरफ्तार

Share this post on:

लखनऊ, 13 अक्टूबर (हि.स.)। तालकटोरा थाना क्षेत्र में बीते दिनों छात्र को बंधक बनाकर पीटने के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने वाले दो आरोपितों को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

बाजारखाला क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार यादव ने बताया कि बीतों दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। थाना तालकटोरा पुलिस ने इस वीडियो की जांच की तो पता चला कि मालवीयनगर में रहने वाल छात्र राहुल रंजन को बंधक बनाकर पीटा गया है। मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। छात्र ने इसराइल, रहीम, शगुन, समद और प्रद्युमन पर बंधक बनाकर पिटाई करने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरु कर दी। 

रविवार को पुलिस ने आरोपित इसराइल और शगुन को गिरफ्तार किया है। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि सोशल मीडिया में वायरल हुये वीडियो के आधार पर आरोपितों की पहचान की गयी है।  दोनों आरोपितों को गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है तथा फरार अन्य की तलाश की जा रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Captcha loading...