मां दुर्गा पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला आरोपित गिरफ्तार

Share this post on:

सुलतानपुर, 30 सितम्बर (हि.स.)। फेसबुक पर मां दुर्गा पर टिप्पणी करने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह मामला लंभुआ थाना क्षेत्र की है।

पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार ने बताया कि विकास कुमार ने फेसबुक पर नवदुर्गा से संबंधित कुछ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसमें अराजकता फैलाने की नीयत से यह टिप्पणी की गयी थी। उसके विचारों से लोग आहत थे। यह मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने सक्रियता दिखायी और आरोपित गोथुआ जागीपुर निवासी विकास कुमार गौरी पुत्र राज कोरी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। इसके साथ ही आज उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Captcha loading...