नारकोटिक्स टीम ने चरस तस्कर को पकड़ा

Share this post on:

कुल्लू, 28 अगस्त (हि.स.)। कुल्लू घाटी के फोजल में मंगलवार देर रात एक चरस सहित गिरफ्तार किया।

तस्करी का मामला बीती देर रात उस समय सामने आया जब नारकोटिक्स टीम सब इंस्पेक्टर मोहन लाल के नेतृत्व में डोभी पुल के समीप मौजूद थी। उसी समय सामने से एक व्यक्ति आया जो टीम को देखकर भागने लगा। संदेह पर टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। जबकि उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 758 ग्राम चरस बरामद हुआ।

डीएसपी नारकोटिक्स रोहित मृगपुरी ने बताया कि टीम द्वारा आरोपित मोहन लाल पुत्र रेवत राम निवासी भाट मेहा फोजल के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।आगे की कार्रवाई के लिए मामला पतलीकूहल पुलिस चौकी को सौंपा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Captcha loading...