केन्द्रीय कारागार नैनी परिसर में सजायाफ्ता कैदी ने फांसी लगाकर दी जान

Share this post on:

आगरा निवासी प्रिंस अग्रवाल उर्फ समर ज्ञानही राहुल

प्रयागराज, 25 सितम्बर (हि.स.)। केन्द्रीय कारागार नैनी में एक सजायाफ्ता कैदी ने बुधवार भोर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मसलन बंदी रक्षक ने उसकी जान बचाने के प्रयास में उसे स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती भी कराया था लेकिन उसकी मौत हो गई। उक्त कैदी को हाल ही में एसटीएफ ने गिरफ्तार करके जेल भेजा था। 

आगरा निवासी प्रिंस अग्रवाल उर्फ समर ज्ञानही राहुल (23) एक शातिर अपराधी था। वह केन्द्रीय कारागार नैनी के आरक्षियों को चकमा देकर फरार हो गया। इसकी गिरफ्तारी के लिए इनाम भी घोषित था। प्रिंस अग्रवाल को एसटीएफ ने हाल ही में गिरफ्तार करके नैनी जेल भेजा था जहां प्रिंस ने जेल परिसर के अन्दर बुधवार की भोर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह खबर जैसे ही जेल प्रशासन को हुई तो दहशत का माहौल बन गया। उसे फंदे से उतारकर बन्दी रक्षक तत्कल उपचार के लिए स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Captcha loading...