प्रमुख सचिव नितिन रमेश गोकर्ण होंगे यूपीआरएनएन के अध्यक्ष

Share this post on:

लखनऊ, 25 जुलाई (हि.स.)।  उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव नितिन रमेश गोकर्ण अब उप्र राजकीय निर्माण निगम (यूपीआरएनएन) के अध्यक्ष होंगे। गुरुवार को यूपीआरएनएन के अध्यक्ष पद पर अचानक से बड़ा बदलाव कर दिया गया। 

यूपीआरएनएन के भीतर एक बड़े फैसले को लेते हुए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अध्यक्ष का पद छोड़ दिया। अध्यक्ष पद को छोड़ने की जानकारी केशव प्रसाद के निजी सचिव के माध्यम से निगम कार्यालय तक पहुंची। इसके बाद प्रमुख सचिव नितिन रमेश को अध्यक्ष पद सम्भालने के लिए आमंत्रित कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि उपमुख्यमंत्री और लोक निर्माण ​मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रवासीय व्यस्तता के कारण यूपीआरएनएन के अध्यक्ष पद को छोड़ने का फैसला किया है। जिससे केशव अन्य महत्वपूर्ण कार्यो को पूरा समय दे सकें। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Captcha loading...