सिपाही ने सात साल के बच्चे से किया कुकर्म, गिरफ्तार

Share this post on:

  मथुरा, 23 जुलाई (हि.स.)। थाना गोवर्धन में मंगलवार डॉयल 100 के सिपाही पर सात साल की बच्ची से कुकर्म का मामला प्रकाश में आया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आरोपित सिपाही को गिरफ्तार कर लिया।

थाना गोवर्धन में पीड़ित परिवार ने मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि क्षेत्र में ही रहने वाला केपी सिंह पुलिस विभाग में सिपाही है। इस समय वह डॉयल 100 में ड्यूटी तैनात है। आरोप यह है कि जब पूरा परिवार किसी काम से बाजार गये थे, तभी सिपाही ने उनके सात साल के बच्चे को अपने घर बुलाया और उसके साथ आप्राकृतिक कृत्य कर डाला। 

बच्चे के चीखने की आवाज सुनकर आस-पड़ोसी घर पहुंचे और सिपाही को रंगे हाथ दबोच लिया। क्षेत्रीयों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची सिपाही को गिरफ्तार कर पीड़ित बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं परिवार के लोगों ने थाने में हंगामा शुरु कर दिया। सूचना पाकर एसपी देहात आदित्य कुमार शुक्ला एवं सीओ गोवर्धन भी थाना गोवर्धन आ पहुंचे और सभी को शांत कराया। 

इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शलभ माथुर ने सिपाही पर आरोप है कि उसने सात वर्षीय बालक के साथ आप्राकृतिक कृत्य किया है। इसकी जांच कराई गई तो वह सही निकली है। आरोपित सिपाही के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Captcha loading...