फिल्म ‘गुलाबो सिताबो’ की शूटिंग में पोज देते अमिताभ बच्चन

Share this post on:

लखनऊ, 20 जून(हि.स.)। बालीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपनी फिल्म ‘गुलाबो सिताबो’ की शूटिंग के दूसरे दिन महमूदाबाद पैलेस में व्यस्त रहे। दूसरे दिन महानायक का पोज फोटो शूट किया गया। इसके बाद ही महमूदाबाद पैलेस में श्री बच्चन का एक सीन पूरा किया जाएगा। जिसमें ​अमिताभ मकान मालिक की भूमिका रहने वाले हैं।  

गोमती नगर स्थित पांच सितारा होटल हयात में महानायक अमिताभ बच्चन और फिल्म गुलाबो सिताबो की टीम रुकी हुई है। गुरुवार को दोपहर महमूदाबाद पैलेस में फिल्म से जुड़े कलाकारों ने डेरा डाल दिया। सभी कलाकार सूटिंग स्थल पर अपने वाहनों से निकले और अपनी रोल की भूमिका में खड़े हो गए। शाम तक अपने अपने सीन को कलाकारों ने पूरा किया।  

दोपहर बाद नाश्ते के ब्रेक के लिए शूटिंग रोकी गई। सभी ने नाश्ते में मौसमी फल केला, संतरा, आम का सेवन किया। इसके साथ ही नाश्ते में लखनऊ की चाट भी मंगायी गई थी, जिसको कलाकारों ने चखा। शूटिंग के फिर से शुरु होने के बाद पूरी टीम उसमें जुट गई। 

वहीं महमूदाबाद पैलेस के दोनों ही दरवाजों पर भारी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात रहें। किसी भी व्यक्ति के आने जाने पर रोक रही। इस दौरान महमूदाबाद पैलेस में रहने वाले रिहायसी लोगों को सुरक्षाकर्मियों ने जाने दिया। अमिताभ बच्चन के फिल्म की शूटिंग में होने के कारण हर सुरक्षाकर्मी चुस्त दुरुस्त दिखे। 

बताया जा रहा है कि पैलेस में इनडोर शूटिंग के बाद अमीनाबाद इलाके में आउटडोर शूटिंग (खुले में शूटिंग) होगी, जिसकी तैयारी चल रही है। आउटडोर शूटिंग के दौरान फिल्मी दुनिया से बाहर का शख्स शूटिंग देख सकेगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Captcha loading...