मायावती ने राजस्थान की पूरी कार्यकारिणी को किया भंग

Share this post on:

लखनऊ, 23 सितम्बर (हि.स.)बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की मुखिया मायावती ने सोमवार को एक बड़ी कार्रवाई के तहत राजस्थान की पूरी बीएसपी कार्यकारिणी को भंग कर दिया। अभी हाल में वहां बीएसपी के छह विधायकों ने एक झटके में पाला बदला था और कांग्रेस में शामिल हो गए थे। दलबदल के इस बड़े घटनाक्रम के बाद मायावती ने पूरी प्रदेश कार्यकारिणी को भंग करने का फैसला किया है।

पार्टी की ओर से सोमवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘बसपा प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के निर्देशों के आधार पर राजस्थान राज्य में पार्टी की कार्यकारिणी भंग कर दी गई है।’ कांग्रेस को समर्थन देने के बावजूद अभी कुछ दिन पूर्व बसपा के सभी छह विधायकों का कांग्रेस में चले जाने के बाद मायावती ने कांग्रेस को धोखेबाज पार्टी कहा था। 

मायावती ने ट्वीट कर कहा ,

उन्होंने कहा,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Captcha loading...