दोहरे हत्याकांड में तीसरा आरोपित मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Share this post on:

इस पर 25 हजार रुपये का था इनाम

सौरभ उर्फ राणा को बुधवार की तरके मुठभेड़ के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर
पुलिस मुठभेड़ में घायल कठेरा थाना दादरी निवासी सौरभ उर्फ राणा, आरोपित के पैर में गोली लगी

नोएडा, 11 सितम्बर (हि.स)। ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर पुलिस ने दोहरे हत्याकांड में वांछित चल रहे तीसरे आरोपित कठेरा थाना दादरी निवासी सौरभ उर्फ राणा को बुधवार की तरके मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित के पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपित सौरभ के पास से अवैध हथियार बरामद भी किया गया। प्रशासन ने उस पर 25 हजार का इनाम घोषित कर रखा था। 

एसएसपी वैभव कृष्ण ने बुधवार को जानकारी दी कि तीन सितम्बर को मेट्रो डिपो से आगे जुनपत जाने वाली सड़क के किनारे दो अज्ञात व्यक्तियो की शव ग्रामीणों को मिला था। जांच में उनकी पहचान दादरी निवासी राहुल व कुलदीप नागर के रूप में हुई थी। वैभव कृष्ण ने बताया कि मामले की विवेचना के बाद सुखमीत नाम के संदिग्ध को दादरी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया था। सुखमीत से पूछताछ करने पर उसने राहुल व कुलदीप नागर की हत्या योगेश उर्फ बच्ची और सौरभ राणा नाम के व्यक्ति के साथ मिलकर करने की बात स्वीकार किया था। जिसमें से दो आरोपित योगेश उर्फ बच्ची और सुखमीत को मंगलवार को ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। तीसरे आरोपित सौरभ राणा को बुधवार को एक गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया। 

एसएसपी ने बताया कि बुधवार तड़के पुलिस को सूचना मिली कि आरोपित सौरभ राणा थाना जारचा क्षेत्र में एनटीपीसी रोड, जारचा दादरी बोर्डर पर किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पहुंची। कुछ देर बाद सामने से आरोपित एक मोटरसाइकिल (डीएल 9एसएक्स 6681) पर सवार आते दिखा। उसी दौरान पुलिस से खुद को घिरा देख कर उसने गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी जिस से वह घायल हो गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Captcha loading...