उप्र सुरक्षा मुख्यालय में हेड कांस्टेबल ने सर्विस रिवाल्वर से की आत्महत्या

Share this post on:

लखनऊ, 30 अगस्त (हि.स.)। लखनऊ के महानगर स्थित उत्तर प्रदेश सुरक्षा मुख्यालय में तैनात सिपाही देवी शंकर ​मिश्रा ने सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। गोली लगने के बाद वह नीचे​ गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षा मुख्यालय के उच्च पुलिस अधिकारी मौके पर आ गये। तभी महानगर के क्षेत्राधिकारी संतोष सिंह भी पहुंचे, उन्होंने शव को अपने कब्जे में लेते हुए आगे की कार्यवाही कराई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इसके बाद से पुलिस जांच में जुटी हुई है। सिपाही के नजदीकी पुलिसकर्मियों और परिजन से पूछताछ की गई है। 

क्षेत्राधिकारी महानगर संतोष ने बताया कि सुबह हेड कांस्टेबल 11 बजे मुख्यालय पर पहुंचे। वह अपने रूम के बाहर बैठे थे, तभी अचानक उन्होंने अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर आसपास खड़े पुलिसकर्मी उधर की ओर भागे लेकिन गोली लगने के बाद वह नीचे​ गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शुरुआती जांच में सुरक्षा मुख्यालय में उनके किसी तनाव के होने की जानकारी सामने नहीं आई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Captcha loading...