यूथ कांग्रेस ने आईटी चौराहे पर चलाया हस्ताक्षर अभियान, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अभियान की फोटो को ट्वीट किया

Share this post on:

लखनऊ, 03 अगस्त(हि.स.) उन्नाव दुष्कर्म पीड़ित युवती के पक्ष में यूथ कांग्रेस ने शनिवार को आईटी चौराहे पर हस्ताक्षर अभियान चलाया। हस्ताक्षर अभियान में जुटे युवा कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आईटी चौराहे पर चले अभियान की फोटो को ट्वीट भी किया।

आईटी चौराहे के निकट यूथ कांग्रेस ने अपराह्न के समय हस्ताक्षर अभियान के लिए एक सफेद रंग का बड़ा बोर्ड लगाया और उधर से गुजरने वाले लखनऊ विश्वविद्यालय के शिक्षार्थियों, नागरिकों और दुकानदारों से अपना हस्ताक्षर कर के उन्नाव मामले की पीड़ित युवती को न्याय के लिए समर्थन करने की अपील की। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की अपील पर सैकड़ों लोगों ने बोर्ड पर हस्ताक्षर किया, कुछ वाहनों से आए लोगों ने भी रुक हस्ताक्षर कर पीड़ित युवती का समर्थन किया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Captcha loading...