मायावती ने ट्वीट कर संघ-भाजपा पर साधा निशाना

Share this post on:

लखनऊ, 19 अगस्त (हि.स.)। बसपा की अध्यक्ष मायावती आजकल अपने ट्वीट के माध्यम से अपनी बातों को रख रही है। सोमवार को मायावती ने ट्वीट कर संघ-भाजपा की नीतियों और बयानों पर निशाना साधा है। मायावती ने ट्वीट के माध्यम से कहा कि आरएसएस का एससी, एसटी, ओबीसी आरक्षण के सम्बंध में यह कहना कि इस पर खुले दिल से बहस होनी चाहिए, संदेह की घातक स्थिति पैदा करता है। खुली बहस की कोई जरूरत नहीं है। आरक्षण मानवतावादी संवैधानिक व्यवस्था है, जिससे छेड़छाड़ अनुचित व अन्याय है।

भाजपा पर उन्होंने कहा कि कानून का नहीं बल्कि प्रदेश में गुण्डों, बदमाशों, माफियाओं आदि का जंगलराज चल रहा है जिसके कारण अब पूरे प्रदेश में हर प्रकार के अपराध चरम पर हैं। हत्याओं की तो बाढ़ सी आ गयी लगती है। हर कोई असुरक्षित महसूस कर रहा है, जो अति-दुःखद व अति-दुर्भाग्यपूर्ण है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Captcha loading...