अखिलेश यादव की सुरक्षा से हटाए गए एनएसजी कमांडो, कई अन्य नेताओं की भी सुरक्षा घटी

Share this post on:

लखनऊ, 23 जुलाई (हि.स.)। केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समेत कई नेताओं की केंद्रीय सुरक्षा हटा ली है। केंद्र सरकार के इस निर्णय से सत्ता और विपक्ष दोनों के नेता प्रभावित हुए हैं।

केंद्रीय गृह मंत्रालय के फैसले के बाद सपा मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सुरक्षा से अब एनएसजी कमांडो हटा लिए गये हैं। वह अब उत्तर प्रदेश पुलिस की सुरक्षा में रहेंगे। 

गृह मंत्रालय की समीक्षा के बाद प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डा0 दिनेश शर्मा, मुजफ्फरनगर दंगों में आरोपी रहे भाजपा विधायक और वर्तमान में उप्र सरकार में मंत्री सुरेश राणा, उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज और भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम की सुरक्षा में भी कटौती की गई है।

 इसी तरह बसपा के राज्यसभा सदस्य सतीश चंद्र मिश्रा और विधायक अवतार सिंह भड़ाना से भी अब केंद्रीय सुरक्षा वापस ले ली गयी है। गृह मंत्रालय के फैसले के बाद इन नेताओं को अब केंद्र की सुरक्षा नहीं मिलेगी। हालांकि प्रदेश में उन्हें सुरक्षा जारी रहेगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Captcha loading...