मदर डेयरी की गाड़ी से तीन लाख की अवैध शराब बरामद, एक गिरफ्तार

Share this post on:
मदर डेयरी की गाड़ी से तीन लाख की अवैध शराब बरामद की , शराब तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया

नोएडा, 08 सितम्बर (हि.स)। ग्रेटर नोएडा के थाना दादरी क्षेत्र स्थित पेरिफेरल टोल के पास से पुलिस ने मदर डेयरी वाहन की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस ने तीन लाख की अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। 

थाना निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि रविवार को पेरिफेरल टोल के पास पुलिस नियमित चेकिंग अभियान की जा रही थी। तभी सामने से एक वाहन (यूपी 15 ईटी 3778) आती दिखी जिस पर मदर डेयरी लिखा था। 

मदर डेयरी लिखा होने के कारण पहले पुलिस को लगा कि वाहन में दूध ही है, लेकिन पुलिस को देख कर चालक ने गाड़ी की गति तेज कर दी, जिससे पुलिस को उस पर शक हुआ। जब पुलिस ने उसे रोक कर वाहन चेक किया तो उसमें 100 पेटी अवैध शराब मिली। उसकी कीमत लगभग तीन लाख रुपये है। पुलिस के वाहन को अपने कब्जे में लेकर मूलतः हापुड़ का रहने वाला अमित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Captcha loading...