नकुल दुबे बने बसपा के महानगर अध्यक्ष, हरिकृष्ण जिलाध्यक्ष

Share this post on:

लखनऊ, 11 अगस्त(हि.स.)।  बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने रविवार को नकुल दुबे को लखनऊ महानगर का अध्यक्ष बना दिया है। डॉ. हरिकृष्ण को लखनऊ जिलाध्यक्ष बनाया गया है। 

मायावती के निर्देश पर बसपा के जिला व महानगर इकाई में बदलाव किये गये है। नकुल दुबे को महानगर अध्यक्ष बनाकर मायावती ने ब्राह्मणों को साधने की कोशिश की है। नकुल दुबे को पिछली लोकसभा चुनाव में सीतापुर से बसपा का टिकट भी मिला था। जब नकुल पांच हजार मतो से हार गए थे। इसके पहले नकुल लखनऊ से भी चुनाव लड़ चुके है, वहीं बीकेटी विधानसभा उनकी पसंदीदा सीट रही है। 

बसपा अध्यक्ष ने इसके साथ ही सलाउद्दीन सिद्दकी को महानगर उपाध्यक्ष और मोहम्मद युसूफ को जिला उपाध्यक्ष बना दिया है। इन्होंने सपा से गठबंधन के समय बसपा की कई बैठकें कराई थी। जिसके बाद से इनको संगठन में आगे बढ़ाने की चर्चा थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Captcha loading...