जुएं के लिए पैसे न देने पर पत्नी को तीन तलाक देकर घर से निकाला

Share this post on:

फर्रुखाबाद, 30 अक्टूबर (हि.स.)। फर्रुखाबाद जिले के थाना जहानगंज क्षेत्र में जुआ खेलकर आये युवक ने पत्नी को तीन तलाक देकर बुधवार को घर से बाहर निकाल दिया। तीन तलाक का शिकार हुई महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। 

थाना क्षेत्र के ग्राम जरारी की रहने वाली साबिया बेगम ने बताया कि उसका पति एजाज रात में जुआ खेल कर घर आया। जुएं के लिए उससे पैसे मांगे। साबिया ने पैसे देने से मना कर दिया। जिस पर उसने उसे बुरी तरह पीटा और बुधवार को तीन बार तलाक, तलाक, तलाक कह कर उसे घसीट कर घर से बाहर निकाल दिया।वह अपने पिता मुहम्मद मुख्त्यार निवासी भड़ोसा के साथ थाने पहुंची जहां उसने तीन तलाक के बाद घर से बाहर निकालने की शिकायत दर्ज कराई है। साबिया ने बताया कि वह अब उसे घर में घुसने नहीं दे रहा है।

थानाध्यक्ष जहानगंज पूनम जादौन ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। तीन तलाक देने वाले पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कठोर कार्यवाही की जायेगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Captcha loading...