जयाप्रदा की याचिका पर आजम खां को नोटिस जारी

Share this post on:

आर.एनप्रयागराज, 17 जुलाई (हि.स.)। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने रामपुर के सांसद मोहम्मद आजम खां व अन्य को नोटिस जारी की है। यह नोटिस भाजपा उम्मीदवार जया प्रदा नाहटा की चुनाव याचिका पर बुधवार को जारी की गयी है। याचिका की अगली सुनवाई 21 अगस्त को होगी।
यह आदेश न्यायमूर्ति एस.डी सिंह ने दिया है। याची अधिवक्ता के.आर सिंह का कहना है कि याची ने दो आधारों पर आजम खां के चुनाव को चुनौती दी है। एक उन्होंने जौहर विश्वविद्यालय रामपुर के कुलाधिपति के लाभ पद पर रहते हुए लोक सभा चुनाव लड़ा। कानून के तहत वे लाभ का पद रखते हुए चुनाव नहीं लड़ सकते। दूसरा आधार यह है कि उन्होंने धार्मिक आधार पर भावनायें भड़का कर वोट मांगा। इन दोनों आधारों पर चुनाव निरस्त किया जाय। कोर्ट ने पत्रावली को देखते हुए कहा कि प्रथम दृष्टया केस विचारणीय है और सभी विपक्षियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Captcha loading...