गोमती नदी में मिला युवती का शव, हत्या की आशंका

Share this post on:

लखनऊ, 16 सितम्बर (हि.स.)। राजधानी के महानगर थाना क्षेत्र स्थित गोमती नदी में सोमवार को एक युवती का शव मिला। मृतका की शिनाख्त न होने पर पुलिस ने अज्ञात में पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आशंका है कि युवती की हत्या कर नदी में शव फेंका गया है। 

महानगर थाना क्षेत्र स्थित हैदरी मस्जिद के पास गोमती नदी में एक युवती का शव देखकर स्थानीय लोगों ने डॉयल 100 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया। काफी प्रयासों के बावजूद पुलिस मृतका की पहचान नहीं कर सकी। वहीं, रविवार को युवती का पर्स व सैंडिल मिली थी। ग्रामीणों के मुताबिक, युवती की उम्र लगभग 26 वर्ष है और आशंका है कि उसकी हत्या कर शव नदी में फेंका गया है।  

थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया यह प्रतीत हो रहा है कि युवती ने नदी में कूदकर जान दी है। लेकिन हत्या कर शव फेंके जाने की बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर फोटो शिनाख्त के लिए सभी थानों को भेज दिया गया, जल्द ही मृतका की शिनाख्त कर ली जायेगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Captcha loading...