क्रिस गेल से आगे निकले रोहित, टी-20 में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने

Share this post on:

नई दिल्ली, 05 अगस्त (हि.स.)। वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली है। रोहित टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

रोहित ने इस मैच में दूसरा छक्का लगाने के साथ ही वेस्टइंडीज के ही क्रिस गेल के रिकार्ड को तोड़ दिया। रोहित अब गेल (105 छक्के) से आगे निकल गए हैं। गेल ने हालांकि 58 मैचों में इतने छक्के लगाए हैं,जबकि रोहित ने ये उपलब्धि अपने करियर के 96वें मैच में हासिल किया। रोहित के नाम अब कुल 107 छक्के हो गए हैं। 

इस मामले में तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल हैं। गुप्टिल ने अब तक 76 मैचों में 103 छक्के लगाए हैं। 

 रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी 20 मैच में 51 गेंदों पर 67 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में छह चौके व तीन छक्के लगाए। उनकी इस पारी की बदौलत भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 167 रन बनाए। 

जवाब में विंडीज ने 15.3 ओवर में 4 विकेट पर 98 रन बना लिए थे,जिसके बाद बारिश शुरू हो गई। दोबारा खेल शुरू न होने पर डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर भारत को 22 रन से विजेता घोषित कर दिया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Captcha loading...