उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने मुस्लिम बहुल क्षेत्र में दिलाई भाजपा की सदस्यता

Share this post on:

लखनऊ, 08 अगस्त (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर विधानसभा में गुरुवार को सदस्यता अभियान चलाया। मुस्लिम बहुल इलाके में चलाए गये इस कार्यक्रम में काफी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने भी लोगों को सदस्यता दिलाई। 

बूथ संख्या 142 में महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा के साथ काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। मुस्लिम बहुल इलाका तकिया मुंशीगंज इलाके में चलाए गए इस अभियान में पहुंचकर काफी संख्या में मुस्लिम महिलाओं ने भी मिस्डकाल देकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के विकास को देखकर हर वर्ग के लोग पार्टी से जुड़ने के लिए इच्छुक हैं। पार्टी के लक्ष्य से ज्यादा भाजपा के सदस्य बनेंगे। चारों तरफ सदस्यता अभियान के दौरान आम लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।  

इस दौरान सदस्यता अभियान प्रमुख पुष्कर शुक्ला सदस्यता अभियान के दौरान उत्तर विधानसभा के विधायक डॉ. नीरज बोरा, महानगर उपाध्यक्ष विवेक सिंह तोमर, घनश्याम अग्रवाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष टिंकू सोनकर, मण्डल अध्यक्ष अतुल अग्रवाल भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Captcha loading...