उप्र: भाजपा सदस्यता अभियान की तैयारियों को लेकर बैठक शुरू

Share this post on:

-शिवराज चौहान, शिवप्रकाश, डा. महेन्द्र व सुनील बंसल समेत कई पदाधिकारी शामिल

लखनऊ, 22 जून (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय सदस्यता प्रमुख व उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान शनिवार को लखनऊ स्थित भाजपा मुख्यालय पर पहुंचे हैं। यहां वह प्रदेश भर से आए सदस्यता टीम के पदाधिकारियों के साथ सदस्यता अभियान को लेकर बैठक कर रहे हैं। 

 बैठक में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा भाजपा सदस्यता प्रमुख शिवराज सिंह के साथ मंच पर राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश अध्यक्ष व केन्द्रीय मंत्री डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल व विधायक पंकज सिंह समेत कई लोग शामिल हैं।  

   सदस्यता अभियान की तैयारियों पर चर्चा करने के लिए उत्तर प्रदेश के सभी सेक्टर व जिला सदस्यता प्रमुख को बुलाया गया है। भाजपा ने सदस्यता कराने के लिए टोल फ्री नम्बर 8980808080 जारी किया है। वहीं, मोबाइल नेटवर्क से वंचित इलाकों में भाजपा फार्म भरकर सदस्यता कराएगी। कार्यकताओं को चेतावनी दी गई है कि एक मोबाइल नम्बर से केवल चार लोगों की ही सदस्यता कराई जा सकती है। 

बैठक में साफ-साफ निर्देश दिया गया कि बिना किसी भेदभाव के सभी क्षेत्रों में सदस्यता कराई जानी चाहिए। संगठन में सभी समुदाय के लोगों का भाजपा ने स्वागत किया है। बैठक में इस बात पर चर्चा हुई कि मॉल बाजार, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित अन्य सभी सार्वजनिक स्थानों पर भाजपा सदस्यता अभियान चलाएगी।

शिवराज ने कहा कि हम सभी राष्ट्र की प्रगति एवं उत्थान के लिए संकल्पित हैं। भाजपा से के साथ जुड़कर देश की प्रगति, उत्थान में हमारे साथी बनिए। उल्लेखनीय है कि स्व. डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी जयंती के अवसर पर 06 जुलाई को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सदस्यता अभियान का शुभारंभ करेंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Captcha loading...