अरुण जेटली के घर पहुंचे प्रधानमंत्री, परिजनों को बंधाया ढाढस

Share this post on:
PM Narendra Modi reached former union minister Arun Jaitley’s house on Tuesday to pay tributes. [Image: Screengrab]

नई दिल्ली, 27 अगस्त (हि.स.)। केंद्रीय पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली को श्रद्धांजलि देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कैलाश कॉलोनी स्थित उनके आवास पहुंचे और उन्हें भावभीनी श्रद्धाजंलि दी। प्रधानमंत्री ने जेटली की धर्मपत्नी, बेटा और बेटी से मुलाकात कर ढाढस बंधाया। उनके साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद थे।

उल्लेखनीय हैं कि तीन देशों की यात्रा के बाद आज सुबह ही प्रधानमंत्री स्वदेश लौटे हैं । मोदी जेटली के निधन के समय विदेश दौरे पर होने के चलते उनके अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके थे। दोनों में करीब तीन दशक की मित्रता थी। ऐसे में आज स्वदेश लौटते ही प्रधानमंत्री अरुण जेटली के परिजनों से मिलने पहुंचे थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Captcha loading...