सेंट्रल जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस विश्वनोई को फेसबुक पर जान से मारने की धमकी

Share this post on:

जोधपुर, 18 अक्टूबर (हि.स.)। सेंट्रल जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई को फेसबुक पर जान से मारने की धमकी की पोस्ट से पुलिस चौकन्ना हो गई है। गैंगस्टर को सोशल मीडिया पर यह धमकी कुख्यात बदमाश और शॉर्प शूटर सुल्तानपुर झुंडु ने दी है। हालांकि बाद में फेसबुक आईडी और पोस्ट को डिलीट कर दिया गया। गैंगस्टर लॉरेंस विश्वनोई की हरियाणा और पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ से सटे मोहाली शहर की एक अदालत में पेशी होनी है।

शॉर्प शूटर सुल्तानपुर झुंडु ने पोस्ट में लिखा है कि लॉरेंस विश्वनोई को कोई बचा सके तो बचा ले। इस पर डीसीपी (ईस्ट) धर्मेंद्र यादव ने कहा है कि फिलहाल मामले पर पूरी नजर रखी जा रही है। लॉरेंस की सुरक्षा को लेकर कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। लॉरेंस पिछले दो दिन से सेंट्रल जेल में है। उसे अदालत में पेशी के दौरान भारी सुरक्षा घेरे में ले जाया जाता है। वापसी में भी कड़ी सुरक्षा का इंतजाम किया जाता है।  पुलिस फेसबुक आईडी के बारे में पता कर रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Captcha loading...