योग दिवस की तैयारियां पूरी, मुख्यमंत्री को किया आमंत्रित— डॉ धर्म सिंह सैनी

Share this post on:

लखनऊ, 20 जून(हि.स.)।  उत्तर प्रदेश सरकार में आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्म सिंह सैनी ने बताया कि आयुष विभाग ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस ने सारी तैयारियां पूरी कर ली है। राजभवन में योग दिवस की सुबह बड़ा आयोजन किया गया है। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल राम नाईक समेत प्रदेश के तमाम मंत्रियों को आमंत्रित किया गया है। 

योग दिवस के कार्यक्रम के बारे में उन्होंने बताया कि अभी तक 25 सौ प्रमुख लोगों को निमंत्रण पत्र भेजवाया गया है। इसके अलावा जो प्रमुख व्यक्ति छूट रहें होंगे, उनको वह खुद विशेष रुप से आमंत्रित करते हैं। योग दिवस की सुबह छह बजे से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। यह कार्यक्रम एक घंटा 30 मिनट तक चलेगा। छह बजे शुरु होकर सात बजकर तीस मिनट पर समाप्त हो जाएगा। 


उन्होंने बताया कि लखनऊ शहर में योग दिवस पर दस स्थानों पर खुले पार्क में भी आयोजन किया गया है। जिसमें सरकारी, प्राइवेट स्कूलों के बच्चे, उनके अभिवावक और शिक्षकों को आमंत्रित किया गया हैं। मदरसा से जुड़े बच्चे और शिक्षक भी योग दिवस के कार्यक्रम में आमंत्रित है। 

उन्होंने बताया कि योग दिवस पर विभागीय अधिकारियों ने अच्छी तैयारी की है। इसका उन्होंने जायजा लिया है। शहर में योग सिखाने वाले योग गुरुओं को ज्यादा से ज्यादा लोगों को कार्यक्रम के माध्यम से योग से जोड़ने की वह अपील करते है। जितने लोग योग से जुड़ेंगे उतने ही लोग स्वस्थ्य रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Captcha loading...