मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने कहा, मंत्रिमंडल का विस्तार 16 अगस्त के बाद होगा

Share this post on:

बेलगावी, 11 अगस्त (हि.स.)। मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने कहा है कि मंत्रिमंडल का विस्तार 16 अगस्त के बाद होगा। बेलगावी और बागलकोट जिलों के हवाई सर्वेक्षण और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में अधिकारियों की एक बैठक के बाद बेलगावी के सांब्रा हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वह स्वतंत्रता दिवस के बाद दिल्ली जायेंगे ।

येदियुरप्पा ने कहा कि अमित शाह ने मुझे 16 अगस्त को दिल्ली आने को कहा है और इस दौरान उन्होंने कर्नाटक में मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने मुझे और अधिक बाढ़ प्रभावित जिलों का सर्वेक्षण करने के लिए कहा है। केंद्रीय संसदीय मामलों के मंत्री प्रल्हाद जोशी भी इस अवसर पर मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Captcha loading...