नए वाहनों के वीआईपी नम्बरों के लिए ऑनलाइन बोली शुरू

Share this post on:

लखनऊ, 20 जून (हि.स.)। राजधानी लखनऊ में दो और चार पहिया नए वाहनों के वीआईपी नम्बरों की ऑनलाइन बोली ई-नीलामी के जरिए गुरूवार सुबह दस बजे से शुरू हो गई है। ऑनलाइन बोली में  54  वीआईपी नम्बरों के  लिए 70 से ज्यादा दावेदार मैदान में हैं।  

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) राघवेंद्र सिंह ने बताया कि दो और चार पहिया नए वाहनों के वीआईपी नम्बरों की ऑनलाइन बोली ई-नीलामी के जरिए गुरूवार सुबह दस बजे से शुरू हो गई है। ऑनलाइन बोली में 54  वीआईपी नम्बरों के  लिए 70 से ज्यादा दावेदार मैदान में हैं।  उन्होंने बताया कि 54  वीआईपी नम्बरों में प्रत्येक के लिए जो सबसे अधिक ऊंची बोली लगाएगा उसी को नम्बर मिलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Captcha loading...