उन्नाव दुष्कर्म पीड़ित के स्वस्थ होने की कामना को मोमबत्ती जलाकर धरना

Share this post on:

लखनऊ, 01 अगस्त (हि.स.)। समाजवादी महिला सभा ने गुरुवार को राजधानी के हजरतगंज में जीपीओ पार्क स्थित गांधी की प्रतिमा पर धरना देकर उन्नाव की दुष्कर्म पीड़ित के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। धरना पर बैठी महिलाओं ने दो घंटा धरना देने के पश्चात् मोमबत्ती जलाकर पीड़ित के जीवन में प्रकाश की कामना की। 

इस धरना में महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष गीता सिंह, राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष जरीना उस्मानी सहित जूही सिंह, मीरा वर्धन, सुरभि शुक्ला, रचना कोरी, नाहिद लारी खान, प्रेमलता यादव, पूजा शुक्ला, नीलम रोमिला सिंह, सुरैय्या सिद्दीकी, पूनम यादव आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Captcha loading...